अलीगढ़, अप्रैल 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गली-मोहल्लों में लटक रहे जर्जर तार हादसों का सबब बन रहे हैं। मामू भांजा क्षेत्र की कुम्हार वाली गली में रविवार को सुबह सात बजे बिजली के तारों में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि स्थानीय लोग दहशत में आ गए। बिजली सप्लाई बंद कराकर दमकल ने आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों के अनुसार, गली में कई केबल एक साथ झुंड में गुजर रही थीं। जगह-जगह कट लगे होने के कारण लोग जंपर डालकर बिजली जला रहे थे। इसी अव्यवस्था के चलते अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि इलाके में दहशत फैल गई। यह भी पढ़ें- रात में कई मोहल्लों में गुल रही बिजली सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने तुरंत सप्लाई बंद कर दी। दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि इस दौरान कई केबल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं, जिससे घरों तक जाने वाले कनेक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.