बलरामपुर, मई 26 -- बलरामपुर, संवाददाता। तुलसीपुर थाना क्षेत्र में जरवा रोड सिनेमा हॉल के पास मामूली कहासुनी के बाद दो युवकों पर लोहे की रॉड से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में दो युवक घायल हो गए हैं। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना जरवा क्षेत्र के लौकी खुर्द निवासी खुर्शीद अहमद के बेटे रसीद और मसूद किसी काम से तुलसीपुर बाजार सामान खरीदने आए थे। बताया गया कि शाम करीब 5:30 से 6 बजे के बीच जब दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी जरवा रोड स्थित सिनेमा हॉल के पास पीछे से आ रहे एक अन्य वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। मामला बढ़ता देख पीड़ित युवक आगे बढ़ गए, लेकिन आरोप है कि करीब 200 मीटर आगे पहुंचने पर विपक्षिय...