बलिया, जनवरी 8 -- नवानगर, हिन्दुस्तान संवाद। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चकखान ग्राम पंचायत के बंगरा में बुधवार की रात सगे भाइयों के बीच आपसी विवाद ने मारपीट का रूप अख्तियार कर लिया। लाठी-डंडों से जमकर हुई मारपीट में महिलाओं समेत दस लोग घायल हो गए। एक पक्ष से 45 वर्षीय हरिंद्र राजभर, उनकी पत्नी 43 वर्षीया मुन्नी, बेटी 22 वर्षीय अंजली, 26 वर्षीया शिवानी और पुत्र 16 वर्षीय अभय तथा दूसरे पक्ष से 40 वर्षीय वीरेंद्र राजभर, उनकी पत्नी 38 वर्षीया ममता देवी, बेटी 16 वर्षीया संध्या व पुत्र 18 वर्षीय प्रिंस के अलावा 65 वर्षीय बालेश्वरी देवी घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्...