रायबरेली, अप्रैल 8 -- खीरों। क्षेत्र के बेहटा सातनपुर गांव में बुधवार दोपहर जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान बातचीत के साथ शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। गाली-गलौज के साथ हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। इसमें एक पक्ष के गंगाधर पुत्र गरीबे और उसकी पुत्री पूजा अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी बीच दूसरे पक्ष से उर्मिला व प्रतिमा पुत्री रामकिशन से पुराने जमीन के विवाद को लेकर उनकी कहासुनी होने लगी। लोगों ने बीच-बचाव कर घायलों का सीएचसी भेजा। घायल गंगाधर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ अमित सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...