मामूली विवाद में युवक पर जानलेवा हमला
प्रयागराज, जून 21 -- प्रयागराज। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के गांजा गांव में मामूली विवाद में कुछ लोगों ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस घायल के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। गांजा गांव निवासी संजीव सिंह की तहरीर के मुताबिक, उनका छोटा भाई आनंद सिंह घर के बाहर खड़ा था। आरोप है कि इसी बीच पुरानी रंजिश को सुनील सिंह अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचा और गाली गलौच करने लगा। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने आनंद सिंह पर हमला बोल दिया। सिर पर लोहे की रॉड से मारा गया, जिससे आनंद के हाथ और पैर में गंभीर चोट आई। यह भी पढ़ें- मामूली विवाद में प्राणघातक हमला, चार जख्मी उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.