बिहारशरीफ, मार्च 13 -- मामूली विवाद में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला गर्दन के पास चाकू लगने से स्थिति बनी है गंभीर शहर के फैजाबाद मोहल्ले में हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस फोटो बरबीघा01 - बरबीघा के निजी अस्पताल में इलाजरत घायल युवक। बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता । शहर के फैजाबाद मोहल्ले में मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। मोहल्ले के ही कुछ युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान राजकुमार पासवान के 28 वर्षीय पुत्र रंजन पासवान के रूप में की गई है। वह सेंट्रिंग मिस्त्री है। परिजनों के अनुसार सात दिन पहले आरोपी युवक ने रंजन से ब्लूटूथ हेडफोन गाना सुनने के लिए लिया था। जब रंजन ने उसे वापस करने के लिए कहा तो आरोपी ने उसे फैजाबाद मस्जिद के पीछे नीम के पेड़ के पास बुलाया। परिवार बालों ने बता...