कौशाम्बी, अक्टूबर 5 -- चरवा थाने के अरई सुमेरपुर गांव का सोन्ने मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। शनिवार को वह मजदूरी करने चला गया था। उसकी पत्नी शमा बेगम ने बताया कि शाम के समय वह घर के बाहर बैठकर पति का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान गांव का एक युवक वहां पहुंचा और उसे अकेला देख अभद्र टिप्पणी करने लगा। विरोध करने पर उसने महिला के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने की धमकी दी। महिला के डायल 112 पुलिस के सूचना देने के बाद वह मौके से भाग निकला। पति के घर लौटने पर महिला ने उसे घटना की जानकारी दी। महिला ने रविवार को थाने जाकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.