भागलपुर, जून 5 -- सुल्तानगंज, संवाददाता। मिरहट्टी गांव में मामूली विवाद के बाद एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल युवक की पहचान विक्की कुमार के रूप में हुई है। घायल ने बताया कि वह गांव के पोखर के समीप एक पेड़ के नीचे बैठा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। युवक को हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को लेकर सुल्तानगंज थाना पहुंचे। पुलिस ने मामले की जानकारी लेने के बाद उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  सुल्तानगंज भेज दिया, जहां चिकित्सक की देखरेख में इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...