लखनऊ, अप्रैल 16 -- काकोरी,संवाददाता। पारा के जलालपुर में बुधवार रात को मामूली विवाद के बाद नशे में धुत युवक ने पड़ोसी सिलाई कारीगर के सीने पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार दोपहर को जेल भेज दिया।इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि जलालपुर रेलवे लाइन किनारे रहने वाले नौशाद अली (30) घर पर सिलाई का काम करता है। बुधवार रात पड़ोसी मनीष भारती से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद होने के बाद मनीष ने शराब पी ली। नशे में धुत हो कर आया और जेब में रखा चाकू निकालकर नौशाद के सीने में मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। यह भी पढ़ें- मामूली कहासुनी में पड़ोसी पर चाकू से हमला, एक घायल नौशाद को घायल देखकर आरोपी भाग गया। रानी लक्ष्मी बाई संयुक्त चिकित्सालय से डॉक्टरों ने नौशाद की हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सें...