देवरिया, जनवरी 25 -- गौरीबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। मामूली विवाद में मनबढ़ ने युवक पर लाठी डंडे से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। घायल युवक को लेकर परिवार के लोग सीएचसी पहुंचे। गंभीर हालत में चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के लबकनी में मामूली बात को लेकर शुक्रवार देर शाम दो युवकों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मनबढ़ ने लाठी डंडे से गांव के सिकेंदर (20) पुत्र राम औतार पर प्रहार कर दिया। इस हमले में लहूलुहान युवक को परिवार के लोग लेकर सीएचसी पहुंचे। गंभीर हालत में चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...