रुद्रपुर, फरवरी 28 -- रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में मामूली विवाद ने मारपीट और पथराव का रूप ले लिया। पीड़ित परिवार की तहरीर के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे गली से गुजर रहे कुछ युवकों पर घर के बाहर बंधे कुत्ते भौंकने लगे। आरोप है कि युवकों ने कुत्तों को मारना शुरू कर दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज हुई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। परिवार का आरोप है कि एक युवक ईंट लेकर हमला करने दौड़ा, जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई। हंगामे में एक युवती घायल हो गई। परिवार ने घर के अंदर जाकर दरवाजा बंद कर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। आरोप है कि करीब आधे घंटे तक घर पर ईंट-पत्थर फेंके गए और बाहर खड़े ई-रिक्शा व स्कूटी में तोड़फोड़ की गई। थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे...