सीतामढ़ी, अप्रैल 2 -- सीतामढ़ी। मेहसौल थाना क्षेत्र के साहू चौक के समीप बुधवार देर रात दो पड़ोसियों के बीच किसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें मां-बेटी की पिटाई से एक मजदूर की मौत हो गयी। मृतक की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के रिखौली गांव निवासी भरत मंडल के पुत्र विक्रम मंडल (26) के रूप में हुई है। घटना के बाद से आरोपित मां-बेटी किराये का कमरा छोड़कर भाग निकली। इधर, देर रात जख्मी हालत में विक्रम मंडल को उसकी पत्नी ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती में कराया है। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मेहसौल थानाध्यक्ष मोहम्मद असदुल्लाह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद गुरुवार की सुबह परिजनों को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक विक्रम अपनी पत्नी और बच्चे संग मेहसौल थ...