कौशाम्बी, मई 31 -- करारी थाना क्षेत्र के पारा हसनपुर गांव में खेत में बकरी चराने का विरोध करने पर अनुसूचित मां-बेटी की बेरहमी से पिटाई की गई। मामले की शिकायत पर एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पारा हसनपुर निवासी कैलशिया देवी पत्नी बनवारी लाल ने बताया कि 29 मई की शाम गांव का ही जुल्फेकार उर्फ जुगनू उसके चरी के खेत में अपनी बकरी चरा रहा था। इसका विरोध करने पर आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। ऐतराज जताने पर अपनी मां चांद तारा, बहन सूफिया, परिवार के ही गुलाब अली व कानपुर के शिवपुरी पश्चिम थाना घाटमपुर निवासी चांद के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बेटी रिंकी को भी पीटा। इस संबंध में डीएसपी शिवांक सिंह का कहन...