कौशाम्बी, जनवरी 3 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। संदीपन घाट थाने के रसूलाबाद कोइलहा गांव की आशा देवी पत्नी अन्ना ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह भोजन करने के बाद घर के बाहर अलाव ताप रही थी। इसी दौरान पड़ोसी अपने तीन पुत्रों के साथ डंडे लेकर पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने मिलकर उसे डंडों से पीट दिया। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल महिला ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...