मेरठ, मई 14 -- मामूली विवाद में अपने भाई के साथ गाली-गलौज करने और अवैध हथियार से गोली मारने के प्रयास में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध पोनिया तमंचा और 22 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव डेरियो रछौती निवासी अमित पुत्र ओमपाल का अपने भाई कालर से विवाद चल रहा है, जिसकी वजह से वह उससे रंजिश रखता है और आए दिन उसके साथ गाली-गलौज तथा झगड़ा करता है। जिसके चलते दोनों भाइयों में गुरुवार को फिर से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस बीच अमित ने अपने भाई के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने के लिए बंदूक निकाल लाया। यह भी पढ़ें- युवक को तमंचा लेकर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार आरोपी ने उसे जान से मारने का प्रयास किया। इसकी सूचना 112 पर पुलिस को दी गई तो सूचना पर तत्का...