महाराजगंज, अप्रैल 20 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम चौमुखा नौका टोला में सोमवार को एक मामूली घरेलू विवाद ने दिल दहला देने वाली वारदात का रूप ले लिया। बड़े भाई ने अपने ही सगे छोटे नाबालिग भाई पर कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घुघली सीएचसी से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद सनसनी फैल गई है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि किसी पारिवारिक विवाद को लेकर दोनों नाबालिग भाइयों में जखीरा बाजार में विवाद हो गया। यह भी पढ़ें- घरेलू विवाद में बड़े भाई ने छोटे को मार डाला; कैंची से किए ताबड़तोड़ वार, दोनों नाबालिग बड़े भाई की उम्र 16 और छोटे भाई की उम्र 15 वर्ष बताई जा रही है। बात इतनी बिगड़ गई कि गुस्से में आकर बड़े भाई न...