मामूली विवाद में भाइयों को पीटा
नोएडा, मई 22 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। महिला ने परिवार के चार लोगों पर पति और जेठ के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए फेज-1 थाने में केस दर्ज कराया है। शिकायत में सेक्टर-5 जेजे कॉलोनी निवासी रेखा देवी ने बताया कि बुधवार की शाम वह अपने घर में थीं। पति और जेठ भी वहीं थे। इसी दौरान परिवार के ही राजन, शिवा, सूरज और सुभाष भी वहां आ गए। चारों ने महिला के जेठ संदीप और पति योगेश के साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। दोनों ने जब इसका विरोध किया तो चारों आरोपियों ने लाठी और डंडे से संदीप और योगेश को पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जब मौके पर पहुंच गए तो आरोपी दोनों को जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों का अब भी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा है। शिकायतकर्ता महिला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.