मुंगेर, मई 4 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। बरियारपुर थाना क्षेत्र के बड़ी दुर्गा स्थान के समीप रविवार को पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने ही सगे चाचा और चाची पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में गोपाल प्रसाद टिबरेवाल और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।अस्पताल में उपचाराधीन पीड़ित महिला ने बताया कि उनका भतीजा मनीष कुमार टिबरेवाल लंबे समय से उनके घर की छत पर गंदगी कर परेशान कर रहा था। रविवार को जब गलती से मनीष की छत पर थोड़ा पानी गिर गया, तो वह आगबबूला हो गया। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में भतीजे ने किया चाचा पर हमला गाली-गलौज करते हुए उसने अपने चाचा गोपाल प्रसाद के सिर पर जोरदार प्रहार किया, जिससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। बीच-बचाव करने आई चाची को भी आरोपी ने नहीं बख्शा और उनके...