देवरिया, अप्रैल 30 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सिरवनिया गांव में आई एक बारात के दौरान मामूली कहासुनी के बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने एक बाराती की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में युवक का हाथ फ्रैक्चर हो गया तथा सिर फटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छह नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुशहरी गांव निवासी बृजभान राव पुत्र स्वर्गीय अयोध्या राव बिहार के जलपुरवा गांव निवासी राधेश्याम राव के भतीजे की बारात में सिरवनिया गांव आए थे। आरोप है कि भोजन को लेकर घराती और बारातियों के बीच कहासुनी होने लगी, जिसे बृजभान ने बीच-बचाव कर शांत करा दिया। यह भी पढ़ें- घरातियों ने की दूल्हे के दोस्त की हत्या कुछ देर बाद दुल्हन पक्ष के कुछ रिश्तेदार बृजभान से पूछने ल...