नोएडा, मई 20 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने मामूली विवाद में अपने बहनोई को बुरी तरह से पीट दिया। इससे पीड़ित का हाथ टूट गया। उसने साले के खिलाफ संबंधित थाने में केस दर्ज कराया है। सलारपुर गांव में रोहित परिवार संग रहते हैं। उनका अपने साले सुमित से विवाद चल रहा है। आए दिन सुमित फोन पर अभद्रता करता है। सुमित 15 मई की रात करीब नौ बजे रोहित के घर पर आया। गेट के बाहर खड़े होकर अभ्रदता करने लगा। शोर सुनकर रोहित ने गेट खोला और इसका विरोध किया। इस बात पर सुमित नाराज हो गया और उसने रोहित के साथ मारपीट की। इस दौरान रोहित का बायां हाथ टूट गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...