लखीसराय, अप्रैल 4 -- लखीसराय। रामगढ़चौक थाना क्षेत्र के पनघड़ा गांव में शुक्रवार को खेलने के दौरान विवाद होने पर सात वर्षीय बच्चे के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया। मारपीट में बच्चे का सर फट गया। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहचान पनघड़ा गांव निवासी शिव कुमार के सात वर्षीय पुत्र उत्तम कुमार के रूप में हुई। इलाज के दौरान पीड़ित के सिर में टांका लगाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...