हमीरपुर, जनवरी 2 -- राठ। मामूली विवाद में दो दिन पूर्व लाठी-डंडों से पीटे गए युवक की शुक्रवार को ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए मोहल्ले में जमकर हंगामा काटा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कस्बे के सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी सायना ने बताया कि बुधवार 31 दिसंबर की शाम छह बजे वह अपने पति 30 वर्षीय रमजान के साथ फरसौलियाना मोहल्ले से रिश्तेदार के घर से लौट रही थी। तभी भरत मिलाप गेट के पास पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने पति को घेरकर लाठी-डंडों से हमलाकर बेरहमी से पीटा था। गंभीर रूप से घायल रमजान को सीएचसी से उरई, फिर झांसी और वहां से ...