नोएडा, जून 22 -- नोएडा। सदरपुर निवासी महिला सुमन ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके जेठ का बेटा अंशुल रविवार को खाने पीने के सामान को लेकर झगड़ रहा था। इसकी शिकायत करने के लिए महिला जेठ के घर गई। आरोप है कि यहां पर जेठ हरि विलास और अंशुल ने गाली-गलौज कर महिला से मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...