महोबा, जून 5 -- अजनर, संवाददाता। मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग ने शराबी बेटा पर पत्थर से हमला बोल दिया। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पिता ने पुलिस को बताया कि उसने बेटा पर पत्थर से हमला बोल दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है। थाना क्षेत्र के आंनदपुर बडेरा निवासी 35 वर्षीय भगवत शराब का आदी था जिसे गुरुवार को गंभीर अवस्था में पिता नन्हेभाई के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता नन्हेभाई ने बताया कि बेटा शराब के नशे में आए दिन घर में हंगामा करता था। गुरुवार को मां रामबाई के साथ मारपीट कर रहा था जिसके बाद उसने गुस्सा में आकर बेटा पर लाठी से हमला बोल दिया बाद में पत्थर से हमला बोल दिया। गं...