बलरामपुर, मार्च 12 -- बलरामपुर। देहात क्षेत्र के ग्राम बहादुरापुर सिरिसया निवासी विमला देवी ने डीएम व एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय दिलाने की मांग की। बताया कि तीन मार्च शाम करीब पांच बजे बेटे योगेश यादव को बुलाकर हाथीगर्दा सिरसिया निवासी अभिषेक, अखिलेश, पियुष यादव, विकास यादव व तीन अन्य अज्ञात ने मामूली विवाद में पिटाई की। गांव के रोहित वर्मा ने रात करीब 10 बजे फोन करके बताया कि तुम्हारा बेटा बेहोश पड़ा है। बेटे का लखनऊ इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...