मथुरा, मार्च 5 -- थाना अंतर्गत बुधवार को गांव सरदारगढ़ में मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये और जमकर पथराव के साथ ही फायरिंग हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन घायलों को उपचार के लिये भर्ती कराया। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर मथुरा भिजवाया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। बुधवार सुबह राहुल के चाचा और गौरव के मध्य होली के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी थी। इस दौरान लोगों ने दोनों को समझा बुझा कर मामला शांत कर दिया। राहुल का आरोप है कि दोपहर करीब ढई बजे गौरव ने अपने परिजनों के साथ एक राय हो लाठी-डंडे लेकर चाचा के घर पर हमला कर दिया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों बीच बचाव किया तो नामजदों ने जमकर प...