रुडकी, फरवरी 25 -- रुड़की, संवाददाता। शहर के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी अंबर तालाब कॉलोनी में मंगलवार शाम मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि दुकानदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक के घर पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने न केवल परिवार के साथ मारपीट की, बल्कि घर के भीतर जमकर तोड़फोड़ भी की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,पश्चिमी अंबर तालाब निवासी बॉबी के घर के पास ही एक दुकान स्थित है। मंगलवार शाम बॉबी के बेटे और पड़ोसी दुकानदार के बीच किसी छोटी सी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस वक्त तो आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था, आरोप है कि दुकानदार के मन में रंजिश बैठ गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...