गोंडा, अप्रैल 7 -- खरगूपुर। मामूली कहासुनी के बाद दो महिलाओं की लाठी डंडे से पिटाई कर दी गई। खनवापुर गांव की शालू पत्नी मनीष तिवारी ने थाने पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि कहासुनी पर पूनम तिवारी, रेनू व आकाश तिवारी पुत्र रामशंकर ने लाठी डंडे और ईंट पत्थर से उसे और किरन पत्नी राम नरायन को मारा जिससे वे घायल हो गई। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...