बदायूं, मई 24 -- मामूली विवाद के बाद दो भाइयों के साथ मारपीट कर उन पर पालतू कुत्ते छोड़ने की घटना हुई। हमले में एक भाई को मारपीट में चोट लगी, जबकि दूसरे को कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मामला उघैती थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर ईखखेड़ का है। यहां के रहने वाले इतवारी पुत्र सालिगराम अपने भाई महाराज सिंह के साथ खेत पर जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के एक युवक ने अपनी पत्नी और बाबा के साथ मिलकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने अपने पालतू कुत्ते छोड़ दिए, जिन्होंने दोनों भाइयों पर हमला कर दिया और अफरा-तफरी मच गई।मारपीट में महाराज सिंह को गं...