मामूली विवाद में दो भाइयों को पीटा
फिरोजाबाद, जून 15 -- थाना नगला खंगर क्षेत्र के गढ़सान अंडर पास के निकट मामूली बात को लेकर दो युवकों ने दो भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया। अभिषेक उर्फ गोलू पुत्र सचिन निवासी आटेपुर थाना नगला खंगर अपने ताऊ के बेटे पुष्पेंद्र के साथ 13 जून की शाम आटेपुर से जाने वाले मार्ग में गड़सान अंडर पास के निकट खड़ा था। मामूली बात को लेकर गगन पुत्र रवी, सचिन पुत्र कृष्ण मुरारी निवासीगण उरावर ने आते ही दोनों भाइयों के साथ गाली गलौज कर दी। जब दोनों भाइयों ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों भाइयों पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- मामूली विवाद में दो भाइयों को पीटा घटना देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मारपीट में घायल दोनों भाइयों का मेडिकल कराया गया। उसके बाद युवक की शिकायत पर पुलिस ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.