आगरा, मार्च 7 -- ढोलना थाना क्षेत्र के गांव घिनौना में मामूली विवाद में दो भाइयों को चाकू से वार कर घायल कर दिया गया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन दोनों को बेहतर उपचार के लिए लेकर चले गए। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव घिनौना निवासी टीटू पुत्र जयराम गांव के ही राजा पुत्र महिलाल के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई और विवाद बढ़ गया। झगड़े की सूचना पर टीटू का भाई अंकित पुत्र जयराम मौके पर पहुंच गया और दोनों को शांत कराने लगा। आरोप है कि इसी दौरान राजा के भी भाई पहुंच गए और दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। चाकू से भी वार कर दिए गए, इसमें अंकित और टीटू घायल हो...