कन्नौज, मार्च 16 -- तिर्वा, संवाददाता। ठठिया थाना क्षेत्र के खामा गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खामा गांव निवासी प्रकाश पुत्र छोटेलाल और सीता पत्नी राजकुमार ने ठठिया थाना प्रभारी को एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी। सीता का आरोप है कि 14 मार्च को वह अपने दरवाजे पर बैठी थी, तभी प्रकाश पुत्र छोटेलाल, कन्हैया पुत्र प्रकाश, सुखदेवी पत्नी प्रकाश और छोटी बिट्टी पुत्री प्रकाश वहां आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर दी। वहीं दूसरे पक्ष के प्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 मार्च को शाम करीब छह बजे विकास, दीपक और सीता उसके दरवाजे पर आकर मारपीट करने लगे। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.