बदायूं, मार्च 18 -- बिसौली। गांव दौलतपुर में मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बताया जाता है कि दंपति नक्षत्रपाल और सीमा ने अपने पड़ोसी रनवीर और पिंकी के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान जब रनवीर का भतीजा अभय शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचा, तो हमलावरों ने उसे भी नहीं बख्शा और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...