हापुड़, जून 23 -- थाना क्षेत्र के गांव हसुपुर में मंगलवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी सोनू और गुड्डू के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान पथराव भी हुआ। पथराव में गुड्डू, किरण और सुनीता घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।घटना के बाद घायल पक्ष थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया। जहां उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। थाना इंस्पेक्टर द...