मुजफ्फरपुर, जून 22 -- मुशहरी, हिसं। रघुनाथपुर खुर्द गांव में रविवार की रात मामूली विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक गुट के सूरज कुमार, रवि कुमार जख्मी हो गए। दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले को लेकर महिला सुदामा देवी ने सोमवार को थाना में आवेदन दिया है। इसमें बिट्टू झा, वीरेंद्र झा, संजय झा, अभिमन्यु कुमार शर्मा, मृत्युंजय झा एवं छह अज्ञात को आरोपित किया है। सुदामा देवी ने बताया कि पोता कृष्णा कुमार के साथ काजीइंडा चौक से घर लौट रही थी। इसी दौरान रघुनाथपुर खुर्द स्थित एक दुकान के पास कुछ लोग सड़क पर खड़े थे। महिला ने उनलोगों को रास्ते से हटने के लिए कहा। इसपर भड़क गए और मारपीट करने लगे। मारपीट में दूसरे गुट के लोग भी घायल हुए हैं। थानेदार सुबोध कुमार मेहता ने बताया कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिं...