धनबाद, मई 17 -- चांदमारी यज्ञशाला के समीप झाड़ियों में 20 वर्षीय युवक जितेश रवानी की हत्या के मामले का धनसार पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में मृतक के ही दोस्त दीपक राम (बरमसिया महावीर नगर, कचरा गोदाम संचालक) और उसके सहयोगी शक्ति सिंह (भूदा निवासी, नेत्री का पुत्र) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार यह हत्या किसी बड़ी साजिश का नहीं बल्कि मामूली विवाद का नतीजा थी। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, डीएसपी नौशाद आलम और धनसार थाना प्रभारी मनोज करमाली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 11 मई की रात दोनों आरोपियों ने चांदमारी यज्ञशाला के पास झाड़ियों में पत्थर से कूच कर जितेश की हत्या कर दी थी। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया था और लोगों ने करीब छह घंटे तक सड़क जाम कर विरोध जताया था। मृतक के चाचा टुनटुन रव...