गाजीपुर, जून 23 -- जखनिया। भुड़कुड़ा कोतवाली के माखनपुर गांव में खूंटा को लेकर मुखराम मौर्य और उनके पोते विकास को पट्टीदारों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल मुखराम ने पुलिस को सूचना दी। माखनपुर गांव में मुखराम मौर्य अपनी चरन पर गाय बाध रहे थे। उनके पड़ोसी घनश्याम व गगन से विवाद होते ही गगन ने आधा दर्जन साथियों के साथ लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...