लखनऊ, मार्च 25 -- लखनऊ, संवाददाता। गोपालपुरवा पुलिस चौकी के पास मामूली विवाद में दबंग टेंपो चालक ने साथियों संग दूसरे टेम्पो चालक पर हमला कर दिया।अलीगंज के त्रिवेणीनगर निवासी विजय यादव निशातगंज से अमीनाबाद रूट पर टेम्पो चलाता है। 24 मार्च की सुबह वह टेम्पो लेकर जा रहे थे। करीब साढ़े आठ बजे करामत स्कूल के पास दूसरे टेम्पो चालक अनवर बिहारी से मामूली बात पर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर अनवर व उसके दो-तीन साथियों ने उनपर हमला कर दिया। विरोध करने पर अनवर ने चाकू निकालकर वार किए। गले और हाथ में चाकू लगने से विजय घायल हो गया। पुलिस ने भाउराव देवरस अस्पताल में घायल का इलाज कराया। पुलिस ने पीड़ित विजय यादव की तहरीर पर अनवर बिहारी व दो-तीन अज्ञात के खिलाफ हमला और जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.