गंगापार, मार्च 7 -- उतरांव थाना क्षेत्र के आराकला गांव में मामूली विवाद में गांव के दबंगों ने दिव्यांग की पिटाई कर दी। अचेत हो जाने पर उसे पास स्थित गेहूं के खेत में फेंक दिया। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने उसे गेहूं के खेत से निकालकर सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है। उतरांव थाना क्षेत्र के आरा कला गांव निवासी 48 वर्षीय राजनाथ पुत्र राम लखन दिव्यांग है। बीते शुक्रवार की रात अपने घर के पास स्थित मड़हे में लेटे हुए थे। गांव के कुछ दबंग युवकों ने किसी बात को लेकर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पिटाई के चलते उनके शरीर में गंभीर चोटें आई। दबंगों ने दिव्यांग की बुरी तरह से पिटाई करने के बाद अचेता अवस्था में उठाकर पास ही स्थित गेहूं के खेत में फेंककर फरार हो गए। दिव्यांग राजनाथ उस समय घर पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.