सीतापुर, जनवरी 6 -- सीतापुर। हरगांव इलाके में गाली देने का विरोध करना एक युवक को मंहगा पड़ गया। आरोपी चार भाइयों ने डंडे से पिटाई कर एक युवक का सिर फोड़ दिया। चीख पुकार पर बीच- बचाव करने आए पिता की भी पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर हरगावं पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। माहिमपुर निवासी करन के मुताबिक बीते 27 दिसंबर को गांव के ही राजेश भाई राकेश, प्रदीप व अखिल के साथ उनके घर आकर लकड़ी के विवाद में गालियां देने लगे। गाली देने के विरोध पर आरोपी भाइयों ने लाठी- डंडे से उनकी पिटाई कर दी। चीख पुकार पर पिता रामेश्वर आए तो आरोपियों ने उनको भी लाठी-डंडे और लात-घूसों से पिटाई कर दी। लोगों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। इंस्पेक्टर हरगावं के मुताबिक तहरीर पर चारों भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रव...