बाराबंकी, मई 31 -- सुबेहा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के नगरिया मजरे शरीफाबाद गांव में मामूली बात को लेकर जेठ जेठानी ने विवाहिता की पिटाई कर दी। लोगों ने बीच बचाव कर उन्हें बचाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। नगरिया गांव निवासी यशोदा पत्नी अमित ने बताया कि उसके जेठ दुर्गेश तिवारी बच्चों को भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे थे। मना करने पर जेठ दुर्गेश व जेठानी अमिता ने लाठी डंडे से उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी थी। जिसके आधार पर पुलिसने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...