बलरामपुर, मई 9 -- बलरामपुर, संवाददाता। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भूताहा पूरे किशुनपुर ग्रिंट में बकरी चराने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामले में स्थानीय पुलिस द्वारा सुनवाई न किए जाने पर पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन/जेएम उतरौला सिद्धांत सोलंकी के आदेश पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम भूताहा पूरे किशुनपुर ग्रिंट निवासी जमीरून निशा ने आठ मई को रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि उन्होंने अपनी एक बकरी और उसके दो बच्चों को चराने के लिए विपक्षी रुबीना बानो को दिया था। आरोप है कि 2 मार्च 2026 को विपक्षी के लड़के ने पीड़िता की गेंद चुरा ली, जिसे वापस मां...