महोबा, जून 11 -- चरखारी, संवाददाता। मामूली विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हुए हमले में दो युवक घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को डायल-112 की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी में भर्ती कराया गया। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला वासुदेव निवासी विकास पुत्र राघवेन्द्र सिंह (22 वर्ष) तथा सिरमौर निवासी अमित पुत्र त्रिभुवन नारायण (31 वर्ष) अपने मामा कृष्ण यादव के घर आए हुए थे। बताया गया कि गुरुवार दोपहर दोनों युवक जरौली तिगैला के पास खेत में पार्टी कर रहे थे。

घटना का विवरण आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ला वासुदेव निवासी विक्रम सिंह ठाकुर वहां पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा। जब विकास ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। पीड़ितों का आरोप है कि विक्रम ने अपने कुछ साथि...