पूर्णिया, मई 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।मामूली विवाद में घर में घुसकर जमकर मारपीट हुई है। मामला सहायक खजांची थाना के नूरी नगर का है। इस मामले में पीड़ित महिला की पहचान शहनाज खातुन के रूप में हुई है। उन्होंने अपने पड़ोस में रहने वाले सात लोगों पर आरोप लगाते हुए सहायक खजांची थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने पड़ोसियों पर उनके घर में घुसकर मारपीट एवं छीना- झपटी करने का आरोप लगाया है। सहायक खजांची थानाध्यक्ष पुरूषोत्तम कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- दबंगों ने घर में घुस कर महिला और उसके बच्चों को पीटा यह भी पढ़ें- घर में घुसकर महिला से मारपीट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...