मामूली विवाद में घर में घुसकर की पिटाई
मिर्जापुर, जून 9 -- जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के नीबी गहरवार गांव में सोमवार को मामूली विवाद को लेकर विपक्षी ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों की पिटाई कर दी। मारपीट में परिवार के सदस्य जख्मी हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मारपीट में घायल गांव निवासी अभय कुमार ने बताया कि मामूली विवाद को लेकर गांव के एक ही परिवार के नौ लोग लामबंद होकर लाठी-डंडा, रॉड, सरिया लेकर उनके घर में घुस आए। परिवार की महिलाओं व पुरुषों को घर के अंदर से खींचकर मारना पीटना शुरू कर दिया। हमले में अभय और उनके परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शिकायत करने पर मनबढ़ जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने नौ लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी अविनाश प्रकाश राय ने बताया कि म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.