रुडकी, मार्च 8 -- थाना क्षेत्र के गांव में मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों और चारपाई को हटाने की बात पर एक ही परिवार के कई लोगों ने मिलकर एक ग्रामीण और उनके बच्चों पर लाठी-डंडों और तलवारों से जानलेवा हमला कर दिया। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के गांव लाठरदेवा शेख निवासी मुकर्रम अली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे गांव के ही सेबान, तसलिम, तजम्मूल, ताजीम और जैद ने एक राय होकर उन पर हमला बोल दिया। बताया कि ​विवाद की शुरुआत सड़क पर खड़ी मोटरसाइकिल और चारपाई को किनारे करने को लेकर हुई थी। आरोप है कि इसी बात से आक्रोशित होकर उक्त आरोपियों ने लाठी-डंडे और धारदार तलवारों से उसे और उसके पुत्र उजैफ और पुत्री आसीफा को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। ​पीड़ित का कहना है कि झगड़ा होता देख वहां पर...