रामपुर, दिसम्बर 11 -- मामूली बात को लेकर उपजे विवाद में दो पड़ोसी परिवारों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना में आधा दर्जन लोगों को चोटें आईं। पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ लोगों का बुधवार की शाम शांति भंग की धाराओं में चालान किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव हामिदाबाद निवासी इंद्रजीत व नत्थूलाल के परिवार आमने-सामने रहते हैं। इनके बीच आपसी रंजिश चली आ रही है। पुलिस के अनुसार इनके बीच पहले भी झगड़े और दोनों पक्षों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई हो चुकी है। बीते मंगलवार की रात इनके बीच बच्चों के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ, मगर फिर शांत हो गया था। बुधवार को दोनों परिवारों में किसी बात को लेकर फिर से, पहले कहासुनी हुई और थोड़ी ही देर बाद लाठी-डंडे चल पड़े। एक-दूसरे पर हमला करने से दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची ईसानगर...