सीतापुर, मई 10 -- सीतापुर, संवाददाता। सकरन थाना क्षेत्र के ग्राम बाछेपुर मजरा सेमराखुर्द में मामूली विवाद को लेकर हुए विवाद में एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के बाछेपुर गांव निवासी कमला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि गांव के ही अमरकांत और विक्रान्ता मामूली विवाद को लेकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूसों और डंडों से उन पर हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर जब ग्रामीण मौके पर जुटे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। मारपीट में महिला को काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.