मामूली विवाद पर घर के बाहर बम फेंका
प्रयागराज, जुलाई 20 -- प्रयागराज, संवाददाता। दरियाबाद निवासी खालिक खान ने पड़ोसियों पर घर के बाहर बम फेंककर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।उसकी तहरीर के अनुसार 16 जुलाई की शाम मोहल्ले के ही हासिम उर्फ पुत्ता ने अपने साथियों के साथ उसके बेटे अरमान के साथ गालीगलौज की। विरोध करने पर धमकी देकर चला गया। इसी विवाद में अगले दिन रात करीब 11 बजे हासिम उर्फ पुत्ता अपने साथियों के साथ उनके घर के बाहर बम फेंककर फरार हो गया। घटना के समय पूरा परिवार घर के अंदर था, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। खालिक खान की तहरीर पर अतरसुइया थाने में हासिम उर्फ पुत्ता, तनवीर, सुफियान, शौकत, मोहम्मद जैद, हसीन उर्फ लल्लू और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.