मामूली विवाद को लेकर भाई- भाई भिड़े
महोबा, मई 28 -- महोबा, संवाददाता। घरेलू विवाद में देवरानी जेठानी में विवाद हो गया। बड़े भाई ने पुलिस को तहरीर देकर छोटे भाई, बहू सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जबकि दूसरे पक्ष से छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने बड़े भाई और भाभी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है। अजनर पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित कैलाश शर्मा निवासी बेरी ने बताया कि 25 मई को दिन में उसकी पत्नी कुसुम घर में झाडू लगा रही थी। तेज हवा से धूल बहू मीना पत्नी सुरेश की ओर उड़ गई जिसके बाद बहू गाली गलौच करने लगी। पत्नी जब शिकायत करने गई तो छोटे भाई सुरेश शर्मा ने अपनी पत्नी मीना और बेटी अंजना के साथ गाली गलौच कर मारपीट की। बचाव करने पर उसके साथ भी मारपीट की। शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित सुरेश उसकी पत्नी मीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.